गद्य कोश क्यों?

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि आप गद्य कोश में अपने साहित्य का संकलन करते हैं तो आपको इसके बहुत-से लाभ प्राप्त होते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • गद्य कोश हिन्दी गद्य साहित्य का एकमात्र ऑनलाइन विश्वकोश है
  • यह बहुप्रसिद्ध "कविता कोश" नामक परियोजना का बंधु प्रकल्प है
  • गद्य कोश कविता कोश से लिंक वेबसाइट है
  • यदि आप कविता कोश और गद्य कोश दोनों में शामिल हैं तो दोनों वेबसाइट्स में आपके पन्नों को लिंक किया जा सकता है -ताकि आपको और आपके पाठकों को सरलता से आपका काव्य और गद्य दोनों पढ़ने को मिल सकें
  • गद्य कोश में आपका संकलन अधिकाधिक पढ़ा जाता है क्योंकि गद्य कोश अपनी श्रेणी में एक हाई-ट्रैफ़िक वेबसाइट है। इसके साथ ही कविता कोश और गद्य कोश की जोड़ी को इंटरनेट पर हिन्दी साहित्य में सर्वोच्च मान-सम्मान व पाठक-वर्ग प्राप्त है।
  • गद्य कोश में आपके लिए अलग से एक पन्ना निर्मित किया जाता है जिस पर आपका परिचय, चित्र और रचनाएँ होतीं हैं
  • आपके लिखे साहित्य तक पाठकों की पहुँच आसान बनाने के लिए आपको एक अद्वितीय छोटा पता दिया जाता है
  • आपका साहित्य गद्य कोश में सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाता है
  • गद्य कोश असीमित है। आप इसमें अपना सम्पूर्ण साहित्य हमेशा के लिए सुरक्षित कर सकते हैं। इंटरनेट पर गद्य कोश आपके साहित्य के लिए एक सुव्यवस्थित संग्रहालय की तरह काम आता है।
  • आपके लेखन को पूरे विश्व में पढ़ा और सराहा जाता है