रचनाएँ भेजें

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गद्य कोश ललित कुमार की परियोजना है। साहित्य के इस ऑनलाइन विश्वकोश में सभी नवोदित व स्थापित लेखकों का स्वागत है। यदि आप कहानी, लघुकथा, लेख, उपन्यास, नाटक, संस्मरण, आलोचना, निबन्ध, व्यंग्य, आत्मकथा, डायरी या अन्य किसी भी विधा में लेखन कार्य करते हैं तो आप गद्य कोश में अपनी रचनाओं के संकलन हेतु आवेदन कर सकते हैं। हिन्दी साहित्य का यह एकमात्र ऑनलाइन विश्वकोश है जो आपके सम्पूर्ण लेखकीय कार्य को संजोकर हमेशा के लिए सुरक्षित कर सकता है। देखिए गद्य कोश के लाभ

गद्य कोश में संकलन के लिए आपकी हिन्दी गद्य रचनाएँ आमंत्रित हैं। कृपया ध्यान दें कि रचनाओं को शामिल करने या ना करने के बारे में अंतिम निर्णय गद्य कोश का ही होगा।

रचनाएँ भेजने का तरीका

आप अपनी रचनाएँ gadyakosh@gmail.com पते पर भेजें। रचनाओं के साथ निम्नलिखित जानकारी भेजना आवश्यक है:

  1. आपका पूरा नाम (नाम की वर्तनी (Spellings) बिल्कुल सही लिखें -बाद में वर्तनी ठीक करने में बहुत दिक्कत होती है)
  2. उपनाम (यदि प्रयोग करते हैं तो)
  3. रचनाकार के रूप में आप स्वयं को भारत के किस राज्य से संबंधित मानते है?
  4. अपना एक चित्र (ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ स्वीकार नहीं होगा। चित्र में केवल आपका ही चेहरा दिखना चाहिये।)
  5. जन्मतिथि (वर्ष सहित)
  6. जन्मस्थान (राज्य के नाम सहित)
  7. यदि कोई पुस्तक प्रकाशित हुई है तो पुस्तको और उनके प्रकाशकों के नाम
  8. प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि मिले हैं तो)
  9. विस्तृत जीवनी (यदि उपलब्ध है तो)
  10. ईमेल में आपको साफ़ शब्दों में लिखना होगा की आपको, आपके किसी भी प्रकाशक को या आपकी रचनाओं के अन्य कॉपीराइट धारक को गद्य कोश में आपकी रचनाओं के संकलन पर किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्ति नहीं है और इन सभी की ओर से आपकी रचनाओं को कोश में जोड़ने की अनुमति है
    1. रचनाएँ केवल हिन्दी यूनिकोड (जैसे कि मंगल) फ़ॉन्ट में ही भेजें
    2. सारी रचनाएँ व जानकारी एक ही ईमेल के ज़रिए भेजे। दस रचनाओं के लिए अलग-अलग ईमेल भेजने की आवश्यकता नहीं है
    3. रचनाओं की टाइपिंग एकदम सादे तरीके से की जानी चाहिए। किसी भी तरह की फ़ॉर्मेटिंग की ज़रूरत नहीं है
    4. रचनाएँ भेजने से पहले सारी वर्तनी (Spellings) जाँच लें। अशुद्ध वर्तनी को ठीक करना आपकी ज़िम्मेदारी है