प्रमुख हिन्दी शब्दकोश

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इंटरनेट पर अनेक हिंदी शब्दकोश उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकतर शब्दकोशों पर अंग्रेज़ी शब्दों के हिंदी पर्याय और हिंदी शब्दों के अंग्रेज़ी पर्याय दोनों उपलब्ध हैं। ऐसे ऑनलाइन शब्दकोशों में शब्दकोश, गूगल शब्दकोश और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मुंबई) द्वारा बनाया गया शब्दकोश सर्वाधिक उपयोगी हैं।


1. शब्दकोश (http://www.shabdkosh.com) : इस शब्दकोश का श्रेय मनीष सोनी को मिलता है। उन्होंने वर्ष 2003 में यह वेबसाइट बनाई थी। इस शब्दकोश के पहले संस्करण में 15,000 शब्द थे। आज अनेक हिंदी प्रेमियों के योगदान की वजह से शब्दों की कुल संख्या 1 लाख से भी अधिक हो गई है। भविष्य में यह शब्दकोश डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होगा।


2. गूगल शब्दकोश (http://www.google.com/dictionary?langpair=en%7Chi&q=&hl=en&aq=f) : इस शब्दकोश में शब्द के अर्थ के साथ अनेक संबंधित पदबंध भी दिखते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको phase शब्द का अर्थ देखना है तो वेबसाइट पर इस शब्द के अर्थ के साथ network control phase, support phase, compile phase आदि अनेक शब्दों के अर्थ भी दिखेंगे। अपनी इस विशेषता के कारण यह शब्दकोश अनुवादकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।


3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मुंबई) द्वारा बनाया गया शब्दकोश (http://www.cfilt.iitb.ac.in/~hdict/webinterface_user/dict_search_user.php) : मुंबई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की इस वेबसाइट पर भारतीय भाषाओं की इंटरनेट पर उपस्थिति से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर हिंदी शब्दों के अंग्रेज़ी पर्याय देखने के लिए आपको 'Hindi word (unicode)' का चयन करना होगा।


अन्य शब्दकोश


http://www.websters-online-dictionary.org/translation/Hindi (हिंदी>अंग्रेज़ी)


http://dict.hinkhoj.com (अंग्रेज़ी<>हिंदी)


http://www.e-mahashabdkosh.cdac.in/Interface.asp (अंग्रेज़ी<>हिंदी)


http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/dasa-hindi (हिंदी>हिंदी, विवरण :http://hi.wikipedia.org/wiki/हिंदी_शब्दसागर)


http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/caturvedi (हिंदी>अंग्रेज़ी)


http://hi.bab.la/शब्दकोश/हिंदी-अंग्रेज़ी (अंग्रेज़ी<>हिंदी)


http://www.aksharamala.com/hindi/e2h/search.php (हिंदी>अंग्रेज़ी)


http://www.khandbahale.com/englishhindi.php (अंग्रेज़ी>हिंदी)


http://khandbahale.com/hindienglish.php (हिंदी>अंग्रेज़ी)