प्रमोद यादव / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रिटायर्ड आफिसर (जनसम्पर्क अधिकारी)- भिलाई स्टील प्लांट. मूलतः फोटोग्राफर. साहित्य से अभिरुचि सन-1970 से. तब से कहानी-लेखन. सौ से अधिक कहानियाँ विभिन्न स्थानीय व राष्ट्रीय-स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित. 1979 में दुर्ग-भिलाई जेसीस द्वारा युवा-कहानीकार व बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए सम्मानित. अनेक फोटोग्राफिक प्रदर्शनियां आयोजित. फोटोग्राफी में कई बार पुरस्कृत.

2004 में छत्तीसगढ़ स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार. इन दिनों हास्य-व्यंग्य लिखने में व्यस्त. अब तक लगभग बीस रचनाएँ प्रकाशित.