मृत्‍यु-दर्शन / राहुल सांकृत्यायन

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घुमक्कड़ की दुनिया में भय का नाम नहीं है, फिर मृत्यु की बात कहना यहाँ अप्रासंगिक-सा मालूम होगा। तो भी मृत्यु एक रहस्यी है, घुमक्कड़ को उसके बारे में कुछ अधिक जानने की इच्छाा हो सकती है और मनुष्यम को निर्बलताएँ कभी-कभी उसके सामने भी आती हैं। मृत्यु अवश्यंभावी है - “जातस्यर हि ध्रुवो मृत्यु‍:।” एक दिन जब मरना ही है, तो यही कहना है -

“गृहित इव केशेषु मृत्युिना धर्ममाचरेत्।”

मृत्युह की अनिवार्यता होने पर भी कभी-कभी आदमी को कल्पीना होने लगती है - काश! यदि मृत्युत न होती। प्राणियों में, यद्यपि कहा जाता है सबके लिए ही मृत्यु‍ है, तो भी कुछ प्राणी मृत्युंजय हैं। ऐसे प्राणी अंडज, उष्म ज और जरायुजों में नहीं मिलते। मनुष्य का शरीर अरबों छोटे-छोटे सेलों (जीवकोषों) से मिलकर बना है, किंतु कोई-कोई प्राणी इतने छोटे हैं कि वह केवल एक सेल के होते हैं। ऐसे प्राणियों में जन्मउ और वृद्धि होती है, किंतु जरा और मृत्युस नहीं होती। आमोयबा एक ऐसा ही प्राणी समुद्र में रहता है, जो जरा और मृत्यु से परे है, यदि वह अकालिक आघात से बचा रहे। आमोयबा का शरीर बढ़ते-बढ़ते एक सीमा तक पहुँचता है, फिर वह दो शरीरों में बँट जाता है। दोनों शरीर दो नए आमोयबों के रूप में बढ़ने लगते हैं। मनुष्यच आमोयबा की तरह विभक्त होकर जीवन आरंभ नहीं कर सकता, क्यों़कि वह एक सेल का प्राणी नहीं है। मीठे पानी में एक अस्थिरहित प्राणी पल्नांरियन मिलता है, जो आध इंच से एक इंच तक लंबा होता है। पल्ना रियन में अस्थि नहीं है। अस्थि की उसी तरह हास-वृद्धि नहीं हो सकती जैसे कोमल मांस की। जब हम भोजन छोड़ देते है, तब भी अपने शरीर के मांस और चर्बी के बल पर दस-बारह दिन तक हिल-डोल सकते हैं। उस समय हमारा पहले का संचित मांस-चर्बी भोजन का काम देती है। पल्नाीरियन को जब भोजन नहीं मिलता तो उसका सारा शरीर आवश्य कता के समय के लिए संचित भोजन-भंडार का काम देता है, आहार न मिलने पर अपने शरीर के भीतर से वह खर्च करने लगता है। उसके शरीर में हड्डी की तरह का कोई स्था,यी ढाँचा नहीं है, जो अपने को गलाकर न आहार का काम दे, और उलटे जिसके लिए और भी अलग आहार की आवश्यककता हो। पल्ना रियन आहार न मिलने के कारण अपने शरीर को खर्च करते हुए छोटा भी होने लगता है, छोटा होने के साथ-साथ उसका खर्च भी कम होता जाता है। इस तरह वह तब तक मृत्युल से पराजित नहीं हो जाता, जब तक कि महीनों के उपवास के बाद उसका शरीर उतना छोटा नहीं दो जाता, जितना कि वह अंडे से निकलते वक्त था। साथ ही उस जंतु में एक और विचित्रता है - आकार के छोटे होने के साथ वह अपनी तरुणाई से बाल्यव की ओर - चेष्टाे और स्फूतर्ति दोनों में - लौटने लगता है। उपवास द्वारा खोई तरुणाई को पाने के लिए कितने ही लोग लालायित देख पड़ते हैं और इस लालसा के कारण वह बच्चोंत की-सी बातों पर विश्वाहस करने के लिए तैयार हो जाते हैं। मनुष्यम में पल्नालरियन की तरह उपवास द्वारा तरुणाई पाने की क्षमता नहीं है। विद्वानों ने उपवास-चिकित्सां कराके बहुत बार पल्नाीरियन को बाल्या और प्रौढ़ावस्था के बीच में घुमाया है। जितने समय में आयु के क्षय होने से दूसरों की उन्नीिस पीढ़ियाँ गुजर गईं, उतने समय में एक पल्ना रियन उपवास द्वारा बाल्यष और तरुणाई के बीच घूमता रहा। शायद बाहरी बाधाओं से रक्षा की जाय तो उन्नीपस क्या उन्नीषस सौ पीढ़ियों तक पल्ना रियन को उपवास द्वारा जरा और मृत्यु से रक्षित रखा जा सकता है। मनुष्यय का यह भारी भरकम स्थानयी हड्डियों और अस्था यी मांस वाला शरीर ऐसा बना हुआ है कि उसे जराहीन नहीं बनाया जा सकता, इसीलिए मानव मृत्युं्जय नहीं हो सकता।

मृत्युंहजय की कल्पसना गलत है, किंतु सवा सौ-डेढ़ सौ साल जीने वाले आदमी तो हमारे यहाँ भी देखे जाते हैं। बहुत-से प्रौढ़ या वृद्ध जरूर चाहेंगे कि अच्छा होता, यदि हमारी आयु डेढ़ सौ साल की ही हो जाती। वह नहीं समझते कि डेढ़ सौ साल की आयु एकाध आदमी की होती तो दूसरी बात थी, किंतु सारे देश में इतनी आयु होनी देश के लिए तो भारी आफत है। डेढ़ सौ साल की आयु का मतलब है आठ पीढ़ियों तक जीवित रहना। अभी तक हमारे देश की औसत आयु तीस बरस या डेढ़ पीढ़ी है, और हर साल पचास लाख मुँह हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। यदि लोग आठ पीढ़ी तक जीते रहे, तब तो दो पीढ़ी के भीतर ही हमारे मैदानों और पहाड़ों में सभी जगह घर ही बन जाने पर भी लोगों के रहने के लिए जगह नहीं रह जायगी, खाने कमाने की भूमि की तो बात ही अलग।

यदि इतनी पीढ़ियाँ इकट्ठी हो जायँगी, तो अगली पीढ़ी के लिए जीना दूभर हो जायगा। हम बीस बरस के तरुण-तरुणी की अपने चालीस साल के माता-पिता के साथ मुश्किल से निभते देखते हैं, दोनों के स्वभाव और रुचि में अंतर मालूम होता है। चालीस वाले माता-पिता अपनी तरुण संतान की बेसमझी और उतावलेपन की शिकायत करते हैं, और तरुण उन्हेंत समय से पिछड़ा मानते हैं। साठ बरस के दादा-दादी की तो बात ही मत पूछिए। पहली और तीसरी पीढ़ी का भारी अंतर बहुत स्पहष्ट दिखलाई पड़ता है और वह इसीलिए एक साथ गुजर कर लेते हैं कि साथ अधिक दिन का नहीं होता। तीसरी पीढ़ी में जो भारी परिवर्तन देखा जाता है, उसे आठवीं पीढ़ी से मिलाने पर पता लग जायगा कि मनुष्यम की ऐसी चिरजीविता अच्छी नहीं है। चौथी पीढ़ी को देखने के लिए बहुत कम बूढ़े-बूढ़ियाँ जीवित रहते हैं। तीसरी पीढ़ी को भी संसार सँभाले बहुत कम देख पाते हैं। एक बृद्ध को मैं जानता था, वह संस्कृत के धुरंधर विद्वान और ब्राह्मणों के खटकर्म तथा छूआछूत के पक्षपाती थे। उन्होंढने अपने पुत्र को भी संस्कृत पढ़ाया और अपनी सारी बातें सिखलाईं, किंतु बाजार-भाव अच्छा होने के कारण अंग्रेजी भी पढ़ाई। अब वह एक बड़े कालेज में अध्याेपक हैं। उनके पिता अब नहीं हैं, लेकिन यदि परलोक के भरोसे से वह कमी अपने पुत्र की रसोई की ओर झाँके, जहाँ हिरण्यगर्भ (जिसके भीतर हिरण्ये अर्थात् पीला पदार्थ है - अंडा) की अनन्यण उपासना हो रही है तो क्या समझेंगे? और सभी तो यह पंडितजी की दूसरी पीढ़ी है। तीसरी पीढ़ी का चार-पाँच बरस का बच्चा् हिरण्यगर्म की उपासना के वातावरण में पैदा हुआ है, वह कहाँ तक जायगा, इसको कौन कह सकता है? एक दूसरे मेरे सौभाग्यशाली वृद्ध मित्र हैं, जिन्होंकने पुत्रों की चार पीढ़ियों देख ली हैं, पुत्रियों की शायद पाँच पीढ़ी भी हो गई हों। अस्सीध बरस के ऊपर हैं। खैरियत यही है कि पैंतीस साल से उन्हों ने संन्यास ले रखा है और घर पर कभी-ही-कभी जाते हैं। जब जाते हैं तो उनके वीतराग हृदय में कुफ्त हुए बिना नहीं रहती। वह गांधी-युग के पहले से ही हर चीज में सादगी को पसंद करते थे। और धर्मभीरुता के लिए तो कहना ही क्या? कोई जीविकावृत्ति की आशा न होने पर भी उन्हों ने अपने एक पुत्र को संस्कृत पढ़ाया। लेकिन पुत्र के पुत्रों के बारे में मत पूछिए। आजकल के युग के अनुसार पौत्र बड़े सुशील और सदाचारी हैं, किंतु दादा की दृष्टि से देखें तो उन्हें यही कहना पड़ता है - भगवान्! और अब यह सब अधिक न दिखलाओ। उनके घर में साबुन का खर्च बढ़ गया है, तेल-फुलेल का तो होना ही चाहिए, चप्प ल और जूते की भी महिलाओं को अत्यंत आवश्य्कता है। और तीसरी पीढ़ी के साहबजादों का चाय के बिना काम नहीं चलता। चाय भी पूरे सेट में होनी चाहिए और ट्रे में रखकर आनी चाहिए। वृद्ध मित्र कह रहे थे - “यह सब फजूलखर्ची है, लेकिन इन्हें समझावे कौन?” और पौत्र कह रहा था - “रहने दीजिये आपके युग का भी हमें ज्ञान है, जब एक या दो साड़ी में स्त्रियाँ जिंदगी बिताती थीं। आज हमारी किसी स्त्री के ट्रंक को खोलकर देख लीजिए, बहुत अच्छी किस्म की आठ-आठ दस-दस साड़ियों से कम किसी के पास नहीं हैं।” वृद्ध की सूखी हड्डियाँ यह कहते हुए कुछ और गर्म हो उठीं - “यह तो और फजूलखर्चीं है।” तीसरी पीढ़ी ने कहा - “जो आपकी पीढ़ी के लिए फजूलखर्ची थी, वह हमारे लिए आवश्यूक है। आप की न जाने कई दर्जन पीढ़ियों ने मांस का नाम सुनकर भी राम-राम कहा होगा और हमारी चाय ही ठीक नहीं जमती, यदि हिरण्यगर्भ भगवान तश्तसरी में न पधारें।” वृद्ध दादा के लिए अब बात सुनने की सीमा से बाहर हो रही थी। उनके हटते ही मैं भी साथ देने चला गया। उनके हार्दिक खेद की बात क्या पूछते है! मैंने उनसे कहा - “आप भी जब पिछली शताब्दी के अंत में आर्यसमाजी बने तो सभी गाँव के लोगों ने नास्तिक कहना शुरू किया था। यदि छुआछूत को हटा दिये होते तो निश्चतय ही जात में ब्यानह-शादी हुक्का -पानी सब बंद हो गया होता। आपने जो उस समय किया था, वही उस समय के लिए भारी क्रांति थी। आपने पत्नीह को भी जनेऊ दिलवाया, दोनों बैठकर हवन-संध्यात करते थे, लेकिन इसे भी उस समय के सनातनी अच्छी दृष्टि से नहीं देखते थे। जाने दीजिए, जो जिसका जमाना है वही उसकी जवाबदेही को सँभाले।”

स्त्रियों की बात लीजिए। मैं मेरठ की स्त्रियों के बारे में कहूँगा, जिनका मुझे तीस बरस का ज्ञान है - तेईस चौबीस बरस का तो बिलकुल प्रत्यीक्ष ज्ञान। वर्तमान शताब्दील का जब यह फटा, तो मेरठ के मध्य म वर्ग में एक विचित्र प्रकार की खलबली मची हुई थी। कितने ही साक्षर और शिक्षित पुरुषों ने ऋषि दयानंद की पाखंड-खंडनी ध्वजा हाथ में उठाई थी। सनातनी पंडितों ने व्य वस्थाप दी थी -

“स्त्री शूद्रौ नाधीयेताम्” अर्थात् स्त्रियों और शूद्रों की विद्या नहीं पढ़ानी चाहिए। पाखंड खंडनी वाले भक्तोंत ने स्त्रियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया था। बीड़ा घर से ही आरंभ हो सकता था। उस पीढ़ी का आग्रह आज की दृष्टि से कुछ भी नहीं था। वे स्त्रियों को अंग्रेजी पढ़ाने के विरोधी थे, और चाहते थे कि उन्हेंक संध्याभ गायत्री करने तथा चिट्ठी-पत्री लिखने-भर को आर्यभाषा (हिंदी) आ जानी चाहिए। परम लक्ष्यह इतना ही था, कि हो सके तो गृहकार्य में निपुण होने के बाद स्त्रियाँ वेद-शास्त्र की बातें भी कुछ जान लें। पहली पीढ़ी की, तो प्रथम विश्वृ-युद्ध के समय तैयार हुई थी, आर्य-ललनाओं ने अपने नवशिक्षित तरुण पतियों के संसर्ग से कुछ और भी आगे पढ़ना पसंद किया, उनकी लड़कियों में कोई-कोई कालेज तक पहुँच गई। इन लड़कियों ने गांधीजी के दो युद्धों में भी भाग लिया और आँगन से ही बाहर नहीं जेलों की भी हवा खा आईं। आज आर्य ललनाओं की तीसरी पीढ़ी तैयार है और उनमें से बहुतेरी यूरोपीय ललनाओं से एक तल पर मुकाबला कर सकती हैं - अंतर होगा तो केवल रंग और साड़ी का। आर्य ललनाओं की सासें यदि अब तक जीवित रहतीं, तो जरूर उन्हेंत आत्म -हत्याल करनी पड़ती। बूढ़ी आर्य ललनाएँ कहीं एकाध बच पाई हैं, उनकी अवस्थाज हमारे मित्र वृद्ध स्वामी जी से कम दयनीय नहीं हैं। और अब तो जब कि वर्तमान पीढ़ी के तरुण-तरुणी ब्यारह-शादी में वृक्षों के दखल को असह्य मानते, जात-पांत और दूसरी बातों का ख्याणल ताक पर रखके मनमानी कर रहे हैं, तो आर्य ललनाओं की अवस्था, क्या होगी, इसे कहने की आवश्य कता नहीं। हम समझते हैं कम-से-कम और नहीं तो इन पुरानी पीड़ियों को भयंकर साँसत से बचाने के लिए ही मृत्यु् को न आने पर बुलाकर लाने की जरूरत पड़ेगी।

वस्तुकत: प्रथम श्रेणी का घुमक्कड़ वृद्धों के सठियाने का पक्षपाती नहीं हो सकता। वह यही कहेगा कि इन फोसीलो का स्थाेन जीवित मानव-समाज नहीं, बल्कि म्यूीजियम है। यदि फोसीलों का युग होता तो घुमक्कड़-शास्त्रय लिखने वाले के ऊपर क्या बीतती, इसे कहने की आवश्यूकता नहीं। इन पंक्तियों का लेखक वृद्धों का शत्रु नहीं हितैषी है। उनके हित पर विचार करके ही वह समझता है कि समय बीत जाने के बाद उस चीज के लिए यही अच्छा है कि लोगों की दृष्टि से ओझल हो जाय।

मृत्युे को नाहक ही भय की वस्तुछ समझा जाता है। यदि जीवन में कोई अप्रिय वस्तुज है तो वह वस्तुुत: मृत्यु् नहीं है, मृत्युम का भय है। मृत्युह के हो जाने के बाद तो वह कोई विचारने की बात ही नहीं। मृत्युन जिस वक्तत आती है, आम तौर से देखा जाता है कि मूर्च्छा उससे कुछ पहले ही पहुँच जाती है, और मनुष्यस मृत्युत के डरवाने रूप को देख ही नहीं पाता, फिर भय और अप्रिय घटना का सवाल ही क्या हो सकता है? मृत्युय अपने रूप में तो कहीं कोई अप्रियता नहीं लाती। मृत्‍यु को दरअसल जिस तरह साधारण बातचीत में हम अप्रिय समझते हैं, वह ऐसी अप्रिय नहीं है। कितनी बार साधारण आदमी भी जीवन छोड़ मृत्यु को पसंद करता है। कोई अपने सम्मा न के लिए मृत्युब का आलिंगन करता है, कोई देश-समाज के लिए मृत्युन को स्वीकार करता है। खुदीराम बोस ने जब पहले-पहल देश की स्वतंत्रता के लिए तरुणों को सर्वस्व उत्स र्ग का रास्तास दिखलाते हुए मृत्युस को चुना, तो क्या आखिरी घड़ी तक कभी उस तरुण के हृदय में अफसोस या ग्ला‍नि हुई? खुदीराम के बाद सैकड़ों तरुणों ने उसी पथ का अनुसरण किया। भगतसिंह के लिए क्या मृत्यु् कोई चीज थी? खुदीराम और उनके नजदीकी वीरों को यह विश्वाास करके भी सांत्वना हो सकती थी, कि वह गीता के अनुसार मरकर फिर जन्मी लेंगे और फिर देश के बलिदान होंगे, लेकिन भगतसिंह को तो ऐसा कोई विश्वारस नहीं था। द्वितीय विश्वल-युद्ध में रूस के लाखों तरुण-तरुणियों ने मृत्युई से परिहास किया। इससे साबित हो जाता है कि मृत्युे वैसी भयंकर चीज नहीं हैं, जैसा कि लोग समझते हैं। घुमक्कड़ तरुण तो इन लाखों पुरुषों में सबसे निर्भीक व्यसक्तियों की श्रेणी में है, उसको क्योंह मृत्युु की चिंता होने लगी?

मृत्युो के साथ ही आदमी को कीर्ति का ख्याोल आता है। जीवित अवस्थाउ की कीर्ति को - जो मरने के बाद भी जीवित रहती है - कितने ही तो कीर्ति-कलेवर कहते है, अर्थात् इसी भौतिक शरीर का वह आगे बढ़ा हुआ शरीर कीर्ति के रूप में हैं। कीर्ति का ख्या ल बुरा नहीं है, क्योंसकि इससे आदमी वैयक्तिक स्वार्थ से ऊपर उठता है, वह अपने वर्तमान के लाभ को तिलांजलि देता है। यह सब कुछ कीर्ति-लोभ के लिए करता है। कीर्ति-लोभ मनुष्य् को बहुत से सुकर्मों के लिए प्रेरित करता है। कई शताब्दियों तक खड़े रहने वाले अजंता, एलोरा, भाजा और कार्ले के गुहाप्रसाद, यद्यपि आज लोगों के रहने के काम नहीं आते, लेकिन शताब्दियों तक वह निवास-गृह की तरह इस्ते माल होते रहे। यह लाभ कई पीढ़ियों को उनके निर्माताओं की कीर्ति-लिप्साो के कारण ही हो पाया। जब हम कला, वास्तु शास्त्रे और सांस्कृंतिक दृष्टिकोण से देखते हैं, तब तो कीर्ति-लोभ का महत्व और अधिक जान पड़ता है। यद्यपि कितनी ही अचल कीर्तियों के बारे में नाम अमर होने की बात भ्रम होती है, जब कि हम कर्त्ता का नाम तक नहीं जानते। भारतवर्ष के कितने ही स्तंभों, स्तूलपों और गुहा-प्रासादों की यही बात है। सभी पर अशोक के शिला-स्तंभों की भाँति अभिलेख नहीं हैं, और कितनों को हम कल्पाना से नाम देना चाहते हैं। हम साधारण आदमियों के इस भ्रम को हटाना नहीं चाहते, कि ऐसे काम से उनका नाम अमर होगा। संतान के द्वारा अमर होने की धारणा लोगों के हृदयों में कितनी बद्धमूल हैं, जबकि यह सभी देखते हैं कि अपने परदादा का नाम बिरले ही लोग जानते हैं।

पाषाण और धातु की बनी कीर्तियों से अमर होने की इच्छाो सभी दोनों में बहुत पुरानी है। अब भी वह धारणा उसी तरह चली आती है। हमारे कितने ही अजंता, एलोरा, भुवनेश्व र और कोनारक की अचल कीर्तियों को देख अपना नाम अमर करने की इच्छात से कितने ही सीमेंट, और ईंट के तड़क-भड़क वाले मंदिर बनवाते हैं। कितने अपनी पुस्त्कों के छप से समझते हैं कि वह अश्व घोष और कालिदास हैं। आज की पुस्तैक जिस कागज पर छपती हैं, वह इतना भंगुर है कि पुस्तघक सौ बरस भी नहीं चल सकती। छापाखानों ने पुस्ततकों का छपना जितना आसान कर दिया है, उसके कारण प्रतिवर्ष हजारों नई पुस्ताकें छप रही हैं, जिनकी संख्याक शिक्षा-प्रचार के साथ शताब्दी लाखों हो जायगी। हजार वर्ष बाद इन पुस्ताकों की रक्षा के लिए जितने घरों की आवश्यककता होगी, उनका बनाना संभव नहीं होगा। सच तो यह है कि हर एक पीढ़ी का अगली पीढ़ी पर अपनी अमरता को लादना उसी तरह की अबुद्धिपूर्वक भावना है, जैसी हमारे दस पीढ़ियों की पूर्वजों की यह आशा - कि हम उनके सारे नामों को याद रखेंगे - जो कि कुछ संभव भी है, यद्यपि बेकार है।

आज बीसवीं शताब्दीन आधी बीत रही हैं, क्या आप आशा रखते हैं कि इन पचास वर्षों में जितने पुरुषों ने भिन्नं भिन्न क्षेत्रों में महत्व पूर्ण कार्य किया है, उनमें से दस भी 6949 ईसवीं में अमर रहेंगे। गांधीजी, रवींद्र और रामानुजम् का नाम रह जायगा, बाकी में यदि दो-तीन और आ जाय तो बहुत समझिए, लेकिन उनका नाम हम आप बतला नहीं सकते। इतिहास का फैसला आँखों के सामने नहीं होता। वह उस समय होता है जबकि कोई सिफारिश नहीं पहुँचाई जा सकती। कभी-कभी तो फैसला बड़ा निष्ठु र होता है। संस्कृत के महान कवियों और विचारकों में जो हमारे सामने मौजूद हैं, क्या उनसे बेहतर या उनके जैसे और नहीं रहे, गुणाढ्य की बृहत्केथा क्योंज लुप्तज हो गई? क्या उसके संस्कृत अनुवादों को देखने से पता नहीं लगता, कि वह बड़ी उत्कृकष्टस कृति रही होगी। बहुतों की महाकीर्तियाँ तो वर्ग-पक्षपात के कारण मिट गईं। क्या हमारे प्राचीन कवियों और लेखकों में सभी सामंतों के गुण गानेवाले ही रहे होंगे? हजार में दस-पाँच ने अवश्य उनके दोषों को भी दिखलाया होगा और साधारण जनता के हित को सामने रखा होगा, लेकिन सामंती संरक्षकों ने ऐसी कृतियों को अपने पुस्तदकालयों में रहने नहीं दिया, उनके अनुचर विद्वानों ने भी प्रश्रय नहीं दिया। आज हम युगपरिवर्तन के संधिकाल में हैं। पिछली शताब्दीे और वर्तमान के चौदह सालों में रूस में जिन्हेंप महाप्रतापी समझा जाता था, उनमें बहुत से हमारे सामने मर गये। चीन का इतिहास भी उसी तरह फिर से लिखा जा रहा है, जिसमें अमर चांगकैशक की क्या गत होगी, यह आप स्वयं समझ सकते हैं। भारत में भी कितने ही अमर होने के इच्छुचक बहुत जल्दत भुला दिये जायँगे। कितनों के मुह के ऊपर इतिहास इतना काला पुचारा फेरेगा, जिससे उनका डर मर जाना ही अच्छा होता।

घुमक्कड़ वीरों को वस्तुकत: न अमरता का लोभ होना चाहिए, न हजारों बरस तक लंबे कीर्ति-कलेवर की लिप्साड ही। इसका यह अर्थ नहीं कि उन्हें अकीर्ति की लिप्सा होनी चाहिए। उन्हेंक जनहित का कार्य करना है, समाज और विश्वह को आगे ले चलना है। यदि इन कामों में उनकी कुछ भी शक्ति सफल रही, तो वह अपने को कृतकृत्यि समझेंगे। जिस तरह सरोवर में डला फेंकने पर लहर उठती है, फिर वह एक लहर से दूसरी लहर को उठाती स्वयं विलीन हो जाती है, किंतु लहरों का सि‍लसिला आगे बढ़ता जाता है, इसी तरह घुमक्कड़ मानवहित लहर उठा देती है, तो उसे उसकी सफलता कहनी चाहिए। कोई-कोई आरंभिक लहरें अधिक शक्तिशाली होती हैं और कोई कम शक्तिशाली। आदमी के कृतित्वे का मूल उसकी उठाई लहरों की शक्तिशालिता है। निर्माण का विचार सबसे सुंदर है। बिना अपने कलेवर को आगे बढ़ाये, अपने जीवित समय में विश्वन को कुछ देना फिर सदा के लिए शून्यक में विलीन हो जाना, यह कल्पकना कितनों के लिए अनाकर्षक मालूम होगी। किंतु कितने ही ऐसे भी विचारशील हो सकते हैं जो अपना काम करने के बाद बालू के पदचिह्न की भाँति विलीन हो जाने के विचार से भयभीत नहीं, बल्कि प्रसन्ना होंगे। आखिर काल पाँच-दस हजार बरस की अववधि नहीं रखता। यह हमारी घड़ी के सेकेंड की सुई एक मिनट में अपना एक चक्क र पूरा करती है, एक जीवन के साठ बरसों में कितनी बार वह चक्कमर काटेगीं? काल की घड़ी की सुई तो कभी थम नहीं सकती। सेकेंड मिलकर मिनट, मिनट मिलकर घंटा, फिर दिन, मास, वर्ष, शताब्दीे, सहस्राब्दीक, लक्षाब्दी , कोटयाब्दी , अरबाब्दीन होती चली जायगी। आज के सेकेंड से अरबाब्दीा तक यह काल अविच्छिन्नत प्रवाह सा चलता चला जायगा। अमरत्वी के भूखों को यदि इन सहस्राब्दियों में दौड़ने को छोड़ दिया जाय, तो किसी को कल्पजना भी दस हजार बरस तक भी उसे अमरत्वन नहीं दिला सकती, फिर अनवधिकाल में सदा अमर होने की कल्पपना साहस मात्र है। अंत में तो किसी अवधि में जाकर बालू पर का चरणचिह्न बनना ही पड़ेगा। जब इस पृथ्वी पर जीवन का चिह्न नहीं रह जायगा, तो अमरकीर्ति की क्या बात हो सकती है?

घुमक्कड़ मृत्यु से नहीं डरता। घुमक्कड़ सुकृत करना चाहता है, लेकिन किसी लोभ के वश में पड़कर नहीं। उसने यहाँ जन्मय लिया है, उसका स्वभाव मजबूर करता है, कि अपने आसपास को शक्ति-भर स्वच्छउ और प्रसन्न‍ रखे। वह केवल कर्त्तव्यभ और आत्म -तृष्टि के लिए महान-से-महान उत्सार्ग करने के लिए तैयार होता है। बस, यही होना चाहिए घुमक्कड़ परिवार का महान उद्देश्यि।