लोकतन्त्र / अनिल जनविजय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सामान्य-ज्ञान की परीक्षा में एक परिक्षार्थी एक सरल से प्रश्न पर अटक गया। प्रश्न था--

’भारत का प्रधानमन्त्री कौन है?’

उत्तर परीक्षार्थी को पता था, इस पर भी वह परेशान था। अन्तत: उसने उत्तर लिख ही दिया,पर उसमें एक वाक्य और बढ़ा दिया। उसने लिखा--

"आज भारत के प्रधानमन्त्री श्री...हैं, परचा जाँचते समय कौन होगा, मालूम नहीं।"