वफादारी / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

‘‘द्रौपदी, भीम, अजु‍र्न, नकुल, सहदेव सब एक–एक करके ब‍र्फ़ में गल गए और पीछे छूट गए। तुम कब तक साथ चलोगे? लौट जाओ। अभी समय है’’- युधिष्ठिर ने अपने साथ चलने वाले कुत्ते से कहा।

कुत्ता गम्भीर हो गया–‘‘मैं ऐसा नहीं कर सकता, बिरादरी की बहुत बदनामी होगी।’’

‘‘इसमे बिरादरी की बदनामी क्या होगी?’’ युधिष्ठिर ने पूछा।

‘‘सब कहेंगे आदमी के साथ रहकर वफादारी छोड़ दी।’’