साहित्य अकादमी पुरस्कार

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » संकलनकर्ता » अशोक कुमार शुक्ला  » संग्रह: प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मा
साहित्य अकादमी पुरस्कार
भारत साहित्य अकादमी का पुरस्कार
  • अकादमी की स्थापना 1954 में स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी और इसके लिए धन की व्यवस्था भारत सरकार का संस्कृति विभाग करता है।
  • साहित्य अकादमी लेखकों को चुनकर सर्वोच्च सम्मान अपनी 'मानद उपाधि' देती है। यह सम्मान अमर साहित्यकारों के लिए सुरक्षित है तथा एक बार में 21 लोगों को दिया जाता है। अब तक यह सम्मान 66 लेखकों को दिया जा चुका है।
  • अब तक यह अकादमी 850 लेखकों और 283 अनुवादकों को साहित्य तथा अनुवाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित कर चुकी है

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2010

वर्ष 2010 में 20 दिसंबर को साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार तीन कहानिकारों, चार उपन्यासकारों 8 कवियों और सात समालोचकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • उदय प्रकाश (हिंदी) कहानी (मोहनदास)
  • मनोज (डोगरी) कहानी
  • नांजिल नाडन (तमिल) कहानी
  • अरविन्द उजीर (बोडो) कविता
  • अरूण साखरदांडे (कोंकणी) कविता
  • गोपी नारायण प्रधान (नेपाली) कविता
  • वनीता (पंजाबी) कविता
  • मंगत बादल (राजस्थानी) कविता
  • मिथिला प्रसाद त्रिपाठी (संस्कृत) कविता
  • लक्ष्मण दुबे (सिन्धी) कविता
  • शीन काफ निजाम (उर्दू) कविता
  • बानी बसु (बांग्ला) उपन्यास
  • एस्थर डेविड (अंग्रेजी) उपन्यास
  • धीरेन्द्र मेहता (गुजराती) उपन्यास
  • एम. बोरकन्या (मणिपुरी)
  • केशदा महन्त (असमिया) समालोचना
  • बशर बशीर (कश्मीरी) समालोचना
  • रहमत तरिकरे (कन्नड़) समालोचना
  • अशोक रा. केलकर (मराठी) समालोचना

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2012

  1. भाषा शीर्षक और शैली लेखक
  2. असमी पत्कैर लोअरे मोर देश (उपन्यास) चंदना गोस्वामी
  3. बंगाली बीरासन (उपन्यास) सुब्रत मुखोपाध्याय
  4. बोडो बोरो खोंथई (कविता) गुनेस्वर मुसहरी
  5. डोगरी टिम - टिम करदे तारे (कविता) स्वर्गीय बाल कृष्ण 'भौरा'
  6. अंग्रेजी इन त्रुटियों को ठीक कर रहे हैं (कविता) जीत थाईल
  7. गुजराती सक्शिभास्या (आलोचना) चंद्रकांत टोपीवाला
  8. हिन्‍दी पत्थर फेंक रहा हूं (कविता) चंद्रकांत देवताले
  9. कन्‍नड़ मब्बिना हागे कनिवेयास्सी (कविता) एस एच. शिवप्रकाश
  10. कश्‍मीरी यथ आन्ग्नाज़ मंज़ (कविता) माखन लाल कंवल
  11. कोंकणी कव्यासुत्र (कविता) काशीनाथ शम्बा लोलिएंकर
  12. मैथिली क़िस्त क़िस्त जीवन (आत्मकथा) शेफालिका वर्मा
  13. मलयालम मरंनु वैचा वस्थुक्कल (कविता) लालकृष्ण सत्चिदानंदन
  14. मणिपुरी मथोऊ कांबा डीएनए (उपन्यास) जोधा सी सनसन
  15. मराठी फोएनिक्ष्च्य राखेतून उथला मोर (लघु कथाएँ) जयंत पवार
  16. नेपाली एकांतवास (लघु कथाएँ) उदय थुलुंग
  17. उडिया कांता 'हे अन्यान्य गल्प (लघु कथाएँ) गौरहारी दास
  18. पंजाबी महाकम्बानी (कविता) दर्शन बुट्टर
  19. राजस्‍थानी आंख हिन्ये रा हरियल सपना (कविता) आइदान सिंह भट्टी
  20. संस्‍कृत लाघुपद्याह्प्रबंधात्रायी (कविता) रामजी ठाकुर
  21. संथाली बंचाव अकान गोज होर (लघु कथाएँ) गंगाधर हंसदा
  22. सिंधी मितीया खान मितीया तईं (लघु कथाएँ) स्वर्गीय इंद्र वासवानी
  23. तमिल तोल (उपन्यास) डी. सेल्वाराज
  24. तेलुगु पेद्दीभोटिया सुब्बरामै कथलु भाग.1 (लघु कथाएँ) पेद्दीभोतला सुब्बरामै
  25. उर्दू घुर्फा-इ-गालिब (कविता) कृष्ण कुमार तूर

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2013

  • साहित्य अकादमी ने वर्ष 2013 हेतु 22 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा 18 दिसंबर 2013 को की. सभी 22 भाषाओं के वार्षिक अकादमी पुरुस्कार 11 मार्च 2014 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिए जाने हैं.
  • वर्ष 2013 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरुस्कारों में सर्वाधिक आठ पुरुस्कार कविता संग्रह को मिले. शेष पुरस्कारों में चार निबंध संग्रह, तीन उपन्यास, दो यात्रा वृतांत, दो कहानी संग्रह, एक आत्मकथा, एक संस्मरण और एक नाटक के लिए पुरस्कार घोषित किये गए.
  • हिंदी भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार सुप्रसिद्ध रचनाकार मृदुला गर्ग को उनकी कृति ‘मिलजुल मन’ उपन्यास के लिए दिया गया. उर्दू भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार गीतकार एवं शायर जावेद अख्तर को उनके कविता संग्रह ‘लावा’ के लिए दिया गया. अंग्रेजी भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार वरिष्ठ लेखक तेमसुला आओ को उनके कहानी संग्रह ‘लबरनम फॉर माई हेड’ के लिए दिया गया.

मृदुला गर्ग एवं जावेद अख्तर से संबंधित तथ्य

  • मृदुला गर्ग को वर्ष 2004 में “कठगुलाब” के लिए व्यास सम्मान से सम्मानित किया का चुका है.
  • चित कोबरा कृति भी मृदुला गर्ग की है.
  • मृदुला गर्ग को वाग्देवी पुरस्कार भी मिल चुका है.
  • जावेद अख्तर से पूर्व उनके पिता जां निसार अख्तर एवं उनके ससुर कैफ़ी आजमी को साहित्य अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

साहित्य अकादमी द्वारा दिये गये हिन्दी पुरस्कारों की सूची

वर्ष लेखक हिन्दी कृति संदर्भ
1955 माखनलाल चतुर्वेदी हिम तरंगिणी काव्य
1956 वासुदेवशरण अग्रवाल पद्मावत संजीवनी व्याख्या व्याख्या
1957 आचार्य नरेन्द्र देव बौध धर्म दर्शन दर्शन
1958 राहुल सांकृत्यायन मध्य एशिया का इतिहास इतिहास
1959 रामधारी सिंह 'दिनकर' संस्कृति के चार अध्याय भारतीय संस्कृति
1960 सुमित्रानंदन पंत काला और बूढ़ा चाँद काव्य
1961 भगवतीचरण वर्मा भूले बिसरे चित्र उपन्यास
1962 पुरस्कार नहीं दिया गया
1963 अमृत राय प्रेमचंद: कलम का सिपाही जीवनी
1964 सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन आँगन के पार द्वार काव्य
1965 डॉ. नगेन्द्र रस सिद्धांत (विवेचना) विवेचना
1966 जैनेन्द्र कुमार मुक्तिबोध उपन्यास
1967 अमृतलाल नागर अमृत और विष उपन्यास
1968 हरिवंश राय बच्चन दो चट्टाने काव्य
1969 श्रीलाल शुक्ल राग दरबारी उपन्यास
1970 रामविलास शर्मा निराला की साहित्य साधना जीवनी
1971 नामवर सिंह कविता के नये प्रतिमान साहित्यिक आलोचना
1972 भवानीप्रसाद मिश्र बुनी हुई रस्सी काव्य
1973 हज़ारीप्रसाद द्विवेदी आलोक पर्व निबंध
1974 शिवमंगल सिंह सुमन मिट्टी की बारात काव्य
1975 भीष्म साहनी तमस उपन्यास
1976 यशपाल मेरी तेरी उसकी बात उपन्यास
1977 शमशेर बहादुर सिंह चुका भी हूँ मैं नहीं काव्य
1978 भारतभूषण अग्रवाल उतना वह सूरज है काव्य
1979 धूमिल कल सुनना मुझे काव्य
1980 कृष्णा सोबती ज़िन्दगीनामा - ज़िन्दा रुख़ उपन्यास
1981 त्रिलोचन ताप के ताये हुए दिन काव्य
1982 हरिशंकर परसाई विकलांग श्रद्धा का दौर व्यंग
1983 सर्वेश्वरदयाल सक्सेना खूँटियों पर टँगे लोग काव्य
1984 रघुवीर सहाय लोग भूल गये हैं काव्य
1985 निर्मल वर्मा कव्वे और काला पानी कहानी संग्रह
1986 केदारनाथ अग्रवाल अपूर्वा काव्य
1987 श्रीकांत वर्मा मगध काव्य
1988 नरेश मेहता अरण्या काव्य
1989 केदारनाथ सिंह अकाल में सारस काव्य
1990 शिवप्रसाद सिंह नीला चाँद उपन्यास
1991 गिरिजाकुमार माथुर मैं वक़्त के हूँ सामने (काव्य)
1992 गिरिराज किशोर ढाई घर उपन्यास
1993 विष्णु प्रभाकर अर्धनारीश्वर उपन्यास
1994 अशोक वाजपेयी कहीं नहीं वहीं काव्य
1994 राधावल्लभ त्रिपाठी सन्धानम काव्य
1995 कुंवर नारायण कोई दूसरा नहीं काव्य
1996 सुरेन्द्र वर्मा मुझे चाँद चाहिये उपन्यास
1997 लीलाधर जगूड़ी अनुभव के आकाश में चांद 'काव्य
1998 अरुण कमल नये इलाके में काव्य
1999 विनोद कुमार शुक्ल दीवार में एक खिड़की रहती थी उपन्यास
2000 मंगलेश डबराल हम जो देखते हैं काव्य
2001 अलका सरावगी कलिकथा वाया बाईपास उपन्यास
2002 राजेश जोशी दो पंक्तियों के बीच काव्य
2003 कमलेश्वर कितने पाकिस्तान उपन्यास
2004 वीरेन डंगवाल दुष्चक्र में सृष्टा काव्य
2005 मनोहरश्याम जोशी क्याप उपन्यास
2006 ज्ञानेन्द्रपति संशयात्मा काव्य
2007 अमरकांत इन्हीं हथियारों से उपन्यास
2008 गोविन्द मिश्र कोहरे में कैद रंग उपन्यास
2009 कैलाश वाजपेयी हवा में हस्ताक्षर काव्य
2010 उदय प्रकाश मोहनदास कहानी
2011 काशीनाथ सिंह रेहन पर रग्घू उपन्यास
2012 चंद्रकांत देवताले पत्थर फेंक रहा हूं कविता
2013 मृदुला गर्ग मिलजुल मन उपन्यास

प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान पृष्ठ पर वापिस लौटें