हिमांशु जोशी / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिमांशु जोशी

जन्म – 4 मई 1935 (उत्तराँचल). शिक्षा – एम. फिल (दिल्ली विश्वविद्यालय) हिंदी के अग्रणी कथाकार एवं पत्रकार. गत 40 वर्षों से लेखन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. लगभग 29 वर्ष देश की अग्रणी पत्रिका ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ (‘हिन्दुस्तान टाईम्स लिमिटेड’ नई दिल्ली) में वरिष्ठ पत्रकार. कोलकत्ता से प्रकाशित साहित्यिक मासिक पत्रिका ‘वागार्थ’ के संपादक रहे).

मुख्य प्रकाशित कृतियाँ

(I) उपन्यास 1. अरण्य 2. महासागर 3. छाया मत छूना मन 4. कगार की आग

  • 5. समय साक्षी है

6. तुम्हारे लिए 7. सु-राज

  • कगार की आग – उपन्यास प्रकाशक - भारतीय ज्ञानपीठ नई दिल्ली (1975) - प्रथम प्रकाशित – सम्पूर्ण उपन्यास रूप में ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में (1974). - अब तक पुस्तक रूप में 17 संस्करण प्रकाशित. - नाटक रूप में लखनऊ, नैनीताल, देहरादून, दिल्ली में मंचन तथा हिंदी के साथ साथ कूर्मान्चली में भी मंचन. -

दृष्टिहीन लोगों के लिए खेल प्रणाली पर पुस्तक. - एक दृष्टिहीन छात्र ने इस पर एम.फिल. किया. - आकाशवाणी दिल्ली से 13 किस्तों में धारावाहिक नाटक का प्रसारण. - आकाशवाणी से ही राष्ट्रीय प्रसारण में दो घंटे का नाटक प्रसारित. निर्देशक सत्येन्द्र शरद. - उपन्यास के अनुवाद: लिस्बैथ मून व अमित जोशी (नार्वेज्यन ). इंदिरा मित्तल (अंग्रेज़ी ) यूरी (इतालवी) प्रो. ल्युको नान (चीनी) उ पार्गू (बर्मी) भगीरथी श्रेष्ठ (नेपाली) सुविमल बसाक (बंगला) डॉ. ओम गोस्वामी (डोगरी) डॉ. पद्माकर जोशी (मराठी) चंद्रकांत केणी (कोंकणी) डॉ. प्रतिभा राय (उड़िया) डॉ. ओमप्रकाश ठाकुर (संस्कृत) डॉ. कुसुम गीता (कन्नड़) अमिता जोशी (कुमाऊनी) इस के अतिरिक्त पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम में अनुवाद हुआ. उर्दू में हो रहा है. सिंधी में होना है

(II) कहानी संग्रह

1. अंत-तः तथा अन्य कहानियां 2. मनुष्य-चिह्न तथा अन्य कहानियां 3. जलते हुए डैने तथा अन्य कहानियां 4. रथ-चक्र 5. हिमांशु जोशी की चुनी हुई कहानियां 6. तपस्या तथा अन्य कहानियां 7. गन्धर्व-गाथा 8. चर्चित कहानियां 9. आंचलिक कहानियां 10. श्रेष्ठ प्रेम कहानियां 11. इस बार फिर बर्फ गिरी तो 12. नंगे पांवों के निशान 13. दस कहानियां 14. प्रतिनिधि लोकप्रिय कहानियां 15. इकहत्तर कहानियां 16. सागर तट के शहर 17. स्मृतियाँ 18. परिणति तथा अन्य कहानियां.

(III) कविता संग्रह

1. अग्नि-सम्भव 2. नील नदी का वृक्ष 3. एक आँख की कविता ((IV) वैचारिक संस्मरण 1. उत्तर-पर्व 2. आठवां सर्ग (V) साक्षात्कार 1. मेरे साक्षात्कार

(VI) यात्रा वृत्तान्त

1. यात्राएं 2. नार्वे – सूरज चमके आधी रात

(VII) जीवनी तथा खोज 1. अमर शहीद अशफाक-उल्ला खान 2. यातना-शिविर में (अंडमान की अनकही कहानी)

(VIII) रेडियो नाटक 1. ‘कगार की आग’ तथा अन्य एकांकी 2. सु-राज तथा अन्य एकांकी 3. समय की शिला पर 4. इस बार

(IX) बाल साहित्य 1. तीन तारे 2. अग्नि संतान (उपन्यास) 3. हिम का हाथी (कहानी संग्रह) 4. बचपन की याद रही कहानियां 5. विश्व की श्रेष्ठ लोक-कथाएँ 6. काला पानी 7. सुबह के सूरज 8. भारत-रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त (जीवनी) 9. अमर कैदी

(X) सम्पादित कथा-संग्रह

1. चीड़ के वनों में 2. अँधेरे के विरुद्ध सन्धिपत्र नहीं 3. श्रेष्ठ समान्तर कहानियां 4. भारतीय भाषाओँ की प्रतिनिधि कहानियां 5. 25 श्रेष्ठ कहानियां (दो भाग) 6. आप्रवासी हिंदी लेखकों की श्रेष्ठ कहानियां (साहित्य अकादमी) (इन के अलावा पांच अन्य पुस्तकें भी सम्पादित की. ‘कथा शताब्दी’ के अंतर्गत गत सौ वर्षों में हिंदी के प्रतिनिधि सौ लेखकों की सौ श्रेष्ठ कहानियों का संकलन – हिंदी अकादमी दिल्ली के लिए). (XI) साहित्य पर शोध

लगभग 35 शोधार्थियों ने हिमांशु जोशी के साहित्य पर शोध कर डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की. कई विश्वविद्यालयों में रचनाएँ पाठ्य-क्रम में

(XII) सम्मान

‘छाया मत छूना मन’, ‘अरण्य’, ‘मनुष्य चिह्न’ ‘श्रेष्ठ आंचलिक कहानियां’ तथा ‘गन्धर्व कथा’ को ‘उत्तर प्रदेश हिंदी संसथान’ के पुरस्कार. - ‘हिमांशु जोशी की कहानियां’ तथा ‘भारत रत्न : पं. गोविन्द बल्लभ पन्त’ को ‘हिंदी अकादमी’ दिल्ली का सम्मान. - ‘तीन तारे’ राजभाषा विभाग बिहार सरकार द्वारा पुरस्कृत. - पत्रकारिता के लिए ‘केंद्रीय हिंदी संसथान’ (मानव संसाधन मंत्रालय) द्वारा ‘स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’ से सम्मानित.

(XIII)

रचनाओं के अनुवाद हुए - अनेक उपन्यासों कहानियों के पंजाबी, डोगरी, उर्दू, गुजराती, मराठी, कोंकणी, तमिल तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बांगला, असमी के अलावा अंग्रेज़ी, नेपाली, बर्मी, चीनी, जापानी इताल्वी, बल्गेरियाई, कोरियाई, नॉर्वेजियन, स्लाव, चेक आदि भाषाओँ में अनुवाद. (XIV) संगठनों एवं संस्थानों से सम्बन्ध

सदस्य : केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड, भारत सरकार. - सदस्य : व्क्न्ध्क्ल्कं व्क़्मि५इ, हिनी अकादमी, दिल्ली. - सचिव: ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी लेखक मंच’ - सदस्य : ‘आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ - सदस्य : ‘फिल्म राईटर्स ऐसोसिएशन’ मुंबई तथा अन्य अनेक संगठनों में सक्रिय भागीदारी. (XXIV) भारत सरकार की हिंदी-सलाहकार समितियों में

1. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित ‘केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति’ का सदस्य 3 वर्ष. 2. गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति’ में लगभग 9 वर्ष. 3. रक्षा मंत्रालय में 3 वर्ष. 4. कृषि मंत्रालय में 3 वर्ष. 5. केंद्रीय संभरण एवं निपटान मंत्रालय में 3 वर्ष. 6. शिक्षा मंत्रालय में 3 वर्ष. 7. संस्कृति मंत्रालय में 3 वर्ष. 8. खेल कूद मंत्रालय में 3 वर्ष. 9. खाद्य एवं परिसंस्करण मंत्रालय में 3 वर्ष. 10. सागर विज्ञान एवं वैज्ञानिक अनुसन्धान मंत्रालय में 3 वर्ष. 11. वर्त्तमान सदस्य हिंदी सलाहकार समिति विदेश मंत्रालय. 12. वर्त्तमान में सदस्य हिंदी सलाहकार समिति रक्षा मंत्रालय. 13. वर्त्तमान में सदस्य हिंदी सलाहकार समिति संसदीय कार्य मंत्रालय.

(XV) अन्य क्षेत्र -

दूरदर्शन आकाशवाणी के लिए भी कार्य किया. - हिंदी फिल्मों में लेखन कार्य भी. - हिमांशु के उपन्यास ‘सु-राज’ पर आधारित फिल्म ‘सु-राज’ ने ‘इंडियन पेनोरमा’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भारतीय फिल्मों का प्रतिनिधित्व किया. - बहुचर्चित उपन्यास ‘तुम्हारे लिए’ पर दूरदर्शन धारावाहिक बना. - ‘तर्पण’ ‘सूरज की ओर’ आदितेलेफिल्में बनी. - शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के सुप्रसिद्ध बांग्ला उपन्यास ‘चरित्रहीन’ का रेडियो-सीरियल निर्देशित किया. - ‘प्रसार भारती’ की ‘इंडियन क्लास्सिक्स’ के अंतर्गत ‘कगार की आग’ पर दूरदर्शन धारावाहिक. - ‘प्रसार भारती’ द्वारा दूरदर्शन पर फिल्म बनाई जिस में गजाला अमीन आदि ने अभिनय किया. शूटिंग उसी पर्वतीय क्षेत्र में हुई जहाँ की यह कहानी है.

(XVXVI) यात्राएं

- अमरीका, नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, नेपाल, ब्रिटेन, मारीशस, त्रिनिदाद, थाईलैंड, सूरीनाम, नीदरलैंड, जापान. कोरा आदि अनेक देशों की यात्राएं की.

(XVIII) वर्त्तमान -

स्वतंत्र लेखन तथा पत्रकारिता. - नॉर्वे से प्रकाशित पत्रिका ‘शांतिदूत’ के विशेष सलाहकार. - ‘हिंदी अकादमी’ दिल्ली की पत्रिका ‘इन्द्रप्रस्थ भारती’ के संपादन- मंडल के सदस्य . - ‘गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा’ के अध्यक्ष