लापता लड़की / अरविन्द जैन / सामान्य परिचय
| << पिछला पृष्ठ | पृष्ठ सारणी | अगला पृष्ठ >> | 
- प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश
 
स्त्री लेखन स्त्री ही कर सकती है, यह सच है लेकिन ‘स्त्रीवादी’ लेखन पुरुष भी कर सकता है- यह भी सच है। यह तभी संभव है, जब वह लिंग भेद के प्रति आवश्यक संवेदनशील हो क्योंकि वह पितृसत्ता की नस-नस बेहतर जानता है। मर्दवाली चालें! मर्दों की दुनिया में औरत एक जिस्म, एक योनि, एक कोख भर है और मर्दों के बिछाये बाज़ार में वह बहुत सारे ब्रांडों में बंद एक विखंडित इकाई है।
अरविंद, जो बहुत बहुत कम कहानी लिखते हैं, इस औरत को हर तरह से, हर जगह पूरी तदाकारिता से खोजते हैं। वैसे ही जैसे आसपड़ौस की गायब होती लड़कियों को संवेदनशील पाठक खोजते-बचाते हैं।
अरविंद कहीं पजैसिव है, कहीं कारुणिक हैं, लेकिन प्रायः बहुत बेचैन हैं। यहाँ स्त्री के अभिशाप हैं जिनसे हम गुजरते हैं। मर्दों की दुनिया द्वारा गढ़े गए अभिशाप, आजादी चाह कर भी औरत को कहाँ आजाद होने दिया जाता है? अरविंद की इन वस्तुतः छोटी कहानियों में मर्दों की दुनिया के भीतर, औरत के अनंत आखेटों के इशारे हैं। यह ‘रसमय’ जगत नहीं, मर्दों की निर्मित स्त्री का ‘विषमय’ जगत है।
अरविंद की कहानी इशारों की नई भाषा है। उनकी संज्ञाएँ, सर्वनाम, विशेषण सब सांकेतिक बनते जाते हैं। वे विवरणों, घटनाओं में न जाकर संकेतों, व्यंजकों में जाते हैं और औरत की ओर से एक जबर्दस्त जिरह खड़ी करते हैं।
| << पिछला पृष्ठ | पृष्ठ सारणी | अगला पृष्ठ >> | 
	
	